Dhanbad News: मंशु प्रसाद महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: झारखंड आंदोलनकारी मंशु प्रसाद महतो की जयंती मंगलवार को कपुरिया मोड़ स्थित मंशु प्रसाद महतो चौक पर समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों व कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर कपुरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश महतो, सोहराय महतो, पवन महतो, सुरेश महतो, गणेश महतो, सदानंद महतो, शिवचरण महतो, मनोज महतो, सुधाकर महतो, संतोष गोप आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.