धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: बरोरा। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के मंदरा में रविवार को विधायक शत्रुघ्न महतो ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी विभिन्न मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा, जिस पर विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।मंदरा बस्ती की समस्याओं को विधायक प्रतिनिधि बलराम चौबे ने विधायक के समक्ष प्रमुखता से रखा। इसके बाद विधायक शत्रुघ्न महतो ने बीसीसीएल एवं स्थानीय प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाघमारा के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान करना उनका संकल्प ह...