धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: भौंरा 6 नंबर मल्लाह पट्टी, शीतला मंदिर के पास स्थित बड़ा तालाब के बीचों-बीच बुधवार की रात करीब तीन बजे जोरदार आवाज के साथ एक बड़ा गोफ बन गया। घटना से आसपास के मुहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में हैं। उक्त तालाब में मल्लाह परिवारों ने मछली पालन के लिए 2-3 दिन पहले 40 हजार रुपये की मछली का जीरा डाला था। मल्लाह परिवार के लोगों की रोजी-रोटी मछली पालन से ही चलती है। गुरुवार को मल्लाह परिवारों ने घटना की सूचना पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक और परियोजना पदाधिकारी को दी। राजू मल्लाह, भोला निषाद, अशोक निषाद, राजेश मल्लाह और मनोज निषाद ने आवेदन देकर 40 हजार के नुकसान की बात कही है तथा मुआवजे की मांग की है।पीड़ित परिवारों का कहना है कि 6 महीने पहले कंपनी ने ही इस तालाब की गोफ भराई और पेलोडर से मरम्मत कराई थी। ...