Dhanbad News: भौंरा में एक ही रात में 7 जगहों पर चोरों का धावा
धनबाद, सितम्बर 16 -- Dhanbad News: भौंरा ओपी क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने विभिन्न मोहल्लों में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक साथ चार घरों से मोटरसाइकिल, नकदी और मोबाइल सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने दो बाइकों और एक मकान में चोरी का प्रयास किया। घटना से पूरे क्षेत्र में भारी दहशत और भय का माहौल है। लोग अपनी जान-माल को लेकर फिक्रमंद हैं। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए ओपी लाई है।
चोरी की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने भौंरा 6 नंबर निवासी मुन्ना लाल यादव के आंगन में खड़ी पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पास में रहने वाले अनिल रवानी के घर से 15 से 20 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल उड़ाया। वहीं, भौंरा अस्पताल मोड़ निवासी उमेश महतो के घर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.