Dhanbad News: भौंरा में आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
धनबाद, अगस्त 29 -- Dhanbad News: भौंरा, प्रतिनिधि। सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा गौरखुंटी में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले में पीड़िता के बयान पर चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें मुख्य आरोपी संजू रवानी को पुलिस ने शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी दयाशंकर यादव, रंजन साव और अजान अंसारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर, लोग पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पीड़ित किशोरी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह किसी काम से भौंरा परसियाबाद गई हुई थी। लौटने में रात होने के कारण उसने अपने परिजनों को फोन कर परसियाबाद आकर ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.