Dhanbad News: भौंरा में आंदोलनकारियों से मिले सांसद ढुलू महतो
धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा सी-2 आउटसोर्सिंग पैच विस्तार के लिए भौंरा-जहाजटांड़ मुख्य मार्ग दोबारा काटे जाने पर विवाद बढ़ गया है। मुख्य रास्ते की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जहाजटांड़ बस्ती के ग्रामीणों से रविवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो मिलने पहुंचे। ग्रामीण महिलाओं ने शिकायत की कि विरोध करने पर पैच में तैनात सीआईएसएफ जवान उनके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करते हैं। इस पर सांसद ने जवानों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि उनका काम विधि-व्यवस्था संभालना नहीं, बल्कि संपत्ति की सुरक्षा और चोरी रोकना है। महिलाओं से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सांसद ने थाना प्रभारी को फोन कर कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए और कहा कि इसमें लापरवाही की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.