धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: भौंरा ओपी क्षेत्र के भौंरा बाजार निवासी आदू कुमार भुइयां से कुछ युवकों ने शनिवार की रात 40 हजार रुपए की छिनतई कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने भौंरा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने ही भौंरा ओपी प्रभारी सौरभ सुमन सक्रिय हो गए। पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हिरासत में लिए गए चार युवकों में से एक को आदू ने पहचान लिया, जो उक्त घटना में शामिल था। उसका नाम रोहित पासवान है। पुलिस ने रोहित पासवान के पास से कथित तौर पर छिनतई की गई रकम में से नौ हजार रुपए बरामद किए। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने रोहित को जेल भेज दिया है। जबकि अन्य तीन युवकों को छोड़ दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...