धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: भौंरा, प्रतिनिधि। भौंरा सात नंबर स्थित उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय के रसोई घर के छज्जे का एक बड़ा हिस्सा रविवार की सुबह करीब 11.45 बजे भरभराकर गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद माता समिति की दो सदस्यों के हाथ-पैर में हल्की चोट आई। घटना से दहशत फैल गया। महिलाएं इधर-उधर भागने लगीं। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष मो. शरीफ रजा ने कहा कि बरसात में पानी रिसने-टपकने से स्कूल के कई कमरे कमजोर हो चुके हैं। बच्चों और शिक्षकों को परेशानी हो रही है। दो वर्षों से स्कूल ग्रांट की राशि नहीं मिली है। इससे छोटी-मोटी मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। उन्होंने विभाग से जल्द ग्रांट जारी करने की मांग की। सांसद प्रतिनिधि अब्दुल गफ्फार अंसारी उर्फ पप्पू ने राज्य सरकार और जिला शिक्षा विभाग से तत्काल मरम्मत की मांग...