धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। गोविंदपुर डिवीजन कार्यालय भेलाटांड़ में शिफ्ट होगा। इसके अलावा निरसा डिवीजन में कार्यपालक अभियंता के लिए नया भवन बनाया जाएगा। नए कार्यालय आधुनिक सुविधाओं लैस रहेंगे। कार्यालय की खाली जमीन में ही नए भवन बनाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव सर्किल कार्यालय को भेजा गया है, जहां से मुख्यालय भेजा जाएगा। फंड आवंटन के साथ ही कार्यालय का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। जर्जर कार्यालय में बैठने को मजबूर हैं कार्यपालक अभियंता: गोविंदपुर बाजार में गोविंदपुर डिवीजन कार्यालय है। दो कमरे के जर्जर घर में कार्यालय चल रहा है। बारिश होने पर कार्यालय में पानी रिसता है। कोई समस्या होने पर एक साथ अगर दर्जनों की संख्या में उपभोक्ता कार्यालय आ जाएं तो काम करने में कर्मचारियों को परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Dumka Ne...