Dhanbad News: भू-विवाद में फिर बढ़ा तनाव, पुलिस ने रुकवाया बुनियाद निर्माण
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: कतरास। कतरास क्षेत्र में भूमि विवाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को आकाशकिनारी स्थित भटमुरना मौजा की एक विवादित जमीन पर जेसीबी से बुनियाद की खुदाई कराए जाने के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची कतरास पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाकर जेसीबी को स्थल से हटवाया और दोनों पक्षों को थाना बुलाकर समझौते का प्रयास किया। विरोध कर रहे हीरालाल हजारी व अन्य ने कागजात दिखाकर जमीन पर अपना दावा किया, जबकि दूसरे पक्ष ने समय आने पर सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.