धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास कोयलांचल बचाओ समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को अंगारपथरा, कांटा पहाड़ी और लिललेन अंगारपथरा सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन व भू-धंसान के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को ई-ब्लॉक प्रोजेक्ट, भू-धंसान और अवैध उत्खनन से होने वाले खतरों की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याएं सुनी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीसीसीएल कतरास क्षेत्र में ओपनकास्ट माइनिंग के कारण गैस रिसाव और भू-धंसान की समस्या बनी हुई है। भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर ग्रामीणों ने तेतुलमारी में नवनिर्मित आवासों में पुनर्वास की मांग की। समिति सदस्यों ने समस्याओं को बीसीसीएल के क्षेत्रीय व मुख्यालय प्रबंधन सहित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। अभियान में प्रभात मिश्रा, राजे...