धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: कतरास क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसान के विरोध में कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को कतरास बंद का आह्वान किया है। मंगलवार को राजस्थानी समाज भवन में मोर्चा की बैठक हुई। इसमें कतरास और भू-धंसान प्रभावित इलाकों के लोगों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कतरास को बचाने के लिए क्षेत्रवासियों को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा। यदि बीसीसीएल प्रबंधन ने भू-धंसान की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम नहीं उठाया, तो मोर्चा आंदोलन को और तेज करेगा। इसके तहत 12 एरिया में चक्का जाम करने की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता किशोरी गुप्ता ने की, जबकि संचालन चुन्ना यादव ने किया। मौके पर प्रदीप पांडे, प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपक अग्रवाल, राजकुमार मधु, र...