Dhanbad News: भू-धंसान के बाद भी नहीं लगा राहत शिविर
धनबाद, सितम्बर 22 -- Dhanbad News: लोयाबाद सात नंबर मुस्लिम मोहल्ले में रविवार को हुए भू-धंसान के बाद पानी के रिसाव के कारण मिट्टी खिसकने से धंसान का दायरा और बढ़ने की बात सामने आई है। इससे आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से भू-धंसान स्थल की भराई अथवा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। न ही राहत शिविर लगाया गया। घटना के बाद करीब 30 परिवारों समेत पूरे मुस्लिम मोहल्ले में दहशत का माहौल है। खतरे की आशंका के चलते कई परिवारों ने रविवार की रात अपने घरों में नहीं बिताई और रिश्तेदारों के यहां शरण ली। दो-तीन परिवार गांव भी चले गए हैं। कुछ लोगों ने बताया कि बांसजोड़ा प्रबंधन की ओर से करीब 10 प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया टाउनशिप ले जाकर वहां के आवास दिखाए गए हैं। लेकिन टाउनशिप के आवास को लेकर प्रभावित परिवारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.