Dhanbad News: भू-धंसान की घटनाएं बढ़ा रहीं चिंता, पुनर्वास की गति धीमी
धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: इस वर्ष धनबाद कोयला क्षेत्र के हर इलाके में भू-धंसान की बड़ी-बड़ी घटनाएं हुई हैं। इसके बाद भी पुनर्वास के काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है। झरिया, बस्ताकोला क्षेत्र में भू-धंसान से घरों में दरार ने सुरक्षा संबंधी चिंता बढ़ा दी है। संबंधित एजेंसियों को पुनर्वास की गति को तेज करना होगा। मालूम हो कि झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग स्थित आरएसपी कॉलेज से सटे कामिनी कल्याण मोहल्ले में शनिवार को तेज आवाज के साथ भू-धंसान होने से अफरातफरी मच गई थी। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित कोयला क्षेत्रों में भू-धंसान की बढ़ती घटनाओं से लोग सकते में हैं। कोयला क्षेत्र में भूमिगत आग, पुरानी खदानों के रिक्त स्थानों और अवैध खनन के कारण जमीन पहले से ही खोखली है। बारिश के कारण भू-धंसान वाले क्षेत्रों में खतरा है। बात सिर्फ झरिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.