Dhanbad News: भूली श्रमिक कॉलोनी के जर्जर आवासों की सीएमडी से शिकायत
धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। भूली श्रमिक कॉलोनी के आवास की शिकायत कल्याण बोर्ड सदस्य केके सिंह ने बीसीसीएल सीएमडी को ज्ञापन देकर की है। कहा है कि श्रमिकों के आवासों की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। कॉलोनी के कई आवास पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। कहीं छत टूट रही है तो कहीं आवासों की दीवारों और परिसर में पेड़-पौधे उग आए हैं। नालियों और शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है। इसके कारण श्रमिकों और उनके परिवारों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि बीसीसीएल के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हजारों श्रमिकों को बुनियादी आवासीय सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। आवासों की छतों की मरम्मत, नालियों की सफाई एवं पुनर्निर्माण, क्षतिग्रस्त शौचालयों की मरम्मत तथा आवासों के आसपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.