Dhanbad News: भूली में राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती
धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: भूली। भूली नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को ए ब्लॉक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम सभी नेताओं ने दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, पेन, चॉकलेट का वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि, निर्मल कुमार, चंदन कुमार, राजकुमार प्रसाद, दीपक कुमार वाल्मीकि, आजाद रंजन, जीतेंद्र वाल्मीकि, राहुल कुमार, निर्मल कुमार, मंटू हरि, मोती वाल्मीकि, सूरज कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: कांग्रेस ने महात्मा गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.