Dhanbad News: भूली में मन्नान मलिक को दी गई श्रद्धांजलि
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: नव संकल्प मंच द्वारा रविवार को बुधनी हटिया अंबेडकर स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पूर्व विधायक मन्नान मलिक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों समेत भूली के कई संगठन के लोग एवं जनप्रतिनिधियों ने मलिक साहब की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने मन्नान मलिक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मलिक साहब का भूली से गहरा लगाव था अपने विधायक काल में उन्होंने भूली में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी साथ ही भूली वासियों के सुख-दुख में हमेशा शामिल हुए। यह भी पढ़ें- मन्नान मल्लिक के निधन पर शोकसभा भूली क्वार्टर मुद्दे पर भूली वासियों के लिए हमेशा चट्टान की तरह खड़ा रहे और हमेशा प्रबंधन को झुकने पर मजबूर कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.