धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: भूली एमपीआई मैदान में शनिवार को मोईद लाइट एंड डेकोरेटर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता रणविजय सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में भूली थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि अशोक यादव, बृजेश कुमार, डॉक्टर एमके वर्मा आदि थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रणविजय सिंह ने किया। उद्घाटन मैच जेएमके क्लब धनबाद एवं बंटी क्लब भूली के बीच हुआ। इसमें जेएमके क्लब ने बंटी क्लब को तीन गोलों से हरा दिया। प्रतियोगिता के आयोजन में मुबारक अंसारी, श्याम सुंदर पांडे, मिट्ठू पांडे, गोलू रजक, सुमित, विपिन आदि सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: झीलटोला मैदान में फुटबॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का महापौर ने किया उदघाटन यह भी पढ़ें- Latehar ...