Dhanbad News: भूली में घर से 20 हजार रुपए लेकर भागा बदमाश
धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: भूली ए ब्लॉक क्वार्टर नंबर 427 के समीप रहने वाले सुरेश शर्मा के घर से शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में सुरेश की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वह शनिवार को डी ब्लॉक स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 20 हजार रुपए निकाल घर पहुंची। रुपए से भरा पॉलिथीन को घर के टेबल पर रखकर हाथ पैर धोने अंदर गई इसी बीच मोटरसाइकिल सवार एक युवक आया और टेबल पर रखा रुपए वाला पॉलिथीन लेकर फरार हो गया। सुनीता ने बताया की मोटरसाइकिल सवार युवक बैंक से ही उसके पीछे लग गया था और घर में घुसते ही मौका देखकर वह रुपए लेकर भाग गया। सुनीता के पति सुरेश शर्मा व कॉलोनी के कुछ लोग हल्ला करते हुए युवक का पीछा भी किया, लेकिन वह तेज गति से फरार हो गया। सुनीता देवी ने भूली ओपी जाकर घटना की सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.