Dhanbad News: भूली में आकर्षण का केंद्र रहा सौ फीट लंबा तिरंगा
धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: नव संकल्प मंच की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सी ब्लॉक स्थित कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल से शुरू होकर ई ब्लॉक होते हुए बी ब्लॉक अंबेडकर स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान सदस्यों ने बाबू वीर कुंवर सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा का मुख्य आकर्षण संत जोसेफ स्कूल के बच्चों द्वारा थामा गया 100 फीट लंबा तिरंगा रहा। बच्चों के 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। मौके पर पार्षद रेमा सिंह, पार्षद इम्तियाज अंसारी, मिथिलेश पासवान, दिलीप सिंह, रवि शेखर, पंकज सिंह, मानस रंजन पाल, राजदेव राम, राणा दत्ता, संतोष सिंह, सुमन सिंह, नवीन सिंह, इंद्रकांत झा, रंजन याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.