Dhanbad News: भूली बी ब्लॉक में मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित
धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: भूली। भूली बी ब्लॉक स्थित विवाह भवन में युवा नेता सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम, व्यवसायी सह समाजसेवी एलबी सिंह, कुंभनाथ सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उदय सिंह आदि मौजूद। मौके पर सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि भूली का विकास व भूली वासियों के हितों की रक्षा के लिए वह सदैव तत्पर हैं। एलबी सिंह व कुंभनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। समारोह में एलबी सिंह व कुंभनाथ नाथ सिंह ने भूली ब्लड डोनर ग्रुप के रक्तदाताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर नीलूकांत सिन्हा, मिथिलेश पासवान, पार्षद प्रतिनिधि अशोक यादव, बृजेश कुमार, पंकज सिंह, मानस रंजन, संतोष सिंह, रवि सिंह, गुड्डू पांडे आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.