Dhanbad News: भूली बीएल कॉलोनी में महिला ने की आत्महत्या
धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: भूली बीएल कॉलोनी चार तल्ला की रहने वाली चिंता देवी ने मंगलवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिंता देवी को एक बेटा और एक बेटी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह मां बेटे के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद बेटा बाहर चला गया और मां ने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर भूली पुलिस पहुंची तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के मुताबिक चिंता देवी के पति मुकुंदर भुइयां ने भी करीब साल भर पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसकी मौत के बाद चिंता देवी कोल डंप में रहनेवाले किशोर पासवान के साथ शादी कर उसके साथ रह रही थी। किशोर पासवान की पहली पत्नी की भी मौत हो चुकी है। दो दिन पूर्व ही चिन्ता देवी बीएल कॉलोनी आई थी। पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.