धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: भूली। भूली टाउनशिप के डी ब्लॉक सेक्टर-5 स्थित क्वार्टर नंबर 85 में शनिवार की रात छत का प्लास्टर गिरने से बीसीसीएल कर्मी संजय कुमार सिंह की पत्नी ज्योति सिंह व बहन पूनम देवी घायल हो गईं। घटना उस समय हुई, जब वे किचन में खाना बना रही थीं। अचानक छत का प्लास्टर उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे पत्नी के सिर और दाएं कंधे में चोट लगी, वहीं बहन पूनम देवी के पैर और पीठ पर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सी ब्लॉक स्थित बीसीसीएल के भूली अस्पताल ले गए। संजय कुमार सिंह के अनुसार, अस्पताल में चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने पर कर्मियों ने उन्हें सेंट्रल हॉस्पिटल, धनबाद ले जाने की सलाह दी। संजय सिंह ने बताया कि क्वार्टर की छत का प्लास्टर इससे पहले भी गिर चुका है। उन्होंने इस संबंध में बीटीए प्रबंधन को शिकायत देकर आ...