धनबाद, जुलाई 18 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। भूलन बरारी कोलियरी की लक्ष्मी कॉलोनी के पास शुक्रवार को सीआईएसएफ जवानों द्वारा चेकपोस्ट निर्माण के लिए गुमटी रखने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध के कारण काम रुक गया और सीआईएसएफ की टीम बैरंग वापस लौट गई, जिससे टकराव टल गया। मौके पर जोडापोखर थाना और अलकडीहा ओपी की पुलिस तैनात थी। शुक्रवार को जब परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार करीब तीन दर्जन सीआईएसएफ जवानों के साथ टेन सीम रेलवे लाइन के पास गुमटी रखने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उसे रैयती जमीन बताकर काम रोक दिया। ग्रामीणों ने जमीन के कागज दिखाने की मांग की। अधिकारियों द्वारा कागज नहीं दिखाने पर दो घंटे बाद टीम वापस लौट गई। ग्रामीणों में लक्ष्मी कॉलोनी, मोदीभिट्ठा, जोगनकोचा, पारवाद, पहाड़ीगोड़ा के लोगों का कहना है कि दो दशक पू...