धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिलेभर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान मंगलवार को भूदा पहुंचा। जीएन कॉलेज के सामने कथित रूप से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई चहारदीवारी को जेसीबी लगाकर तोड़ दी गई। इस कार्रवाई के विरोध में जमीन पर अपना दावा करने वाले विजय यादव ने सीओ की कार्रवाई का विरोध कर कहा कि बिना नोटिस के आप चहारदीवारी कैसे तोड़ सकते हैं। उन्होंने जमीन के मालिकाना हक का पेपर दिखाते हुए सीओ के साथ जमकर तू-तू मैं-मैं किया। पुलिस के जवानों ने मामले को शांत कराया। धनबाद अंचल कार्यालय को सूचना मिली थी कि जीएन कॉलेज के सामने गैर-आबाद जमीन पर अवैध निर्माण कर चहारदीवारी कर दी गई है। धनबाद सीओ ने टीम के साथ पहुंचकर जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण को तुड़वा दिया। इस बीच जमीन पर दावा करने वाले विजय यादव ने...