Dhanbad News: भूदा में जर्जर सड़कों के बीच दर्शन को पहुंचेंगे श्रद्धालु
धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: दुर्गापूजा नजदीक है और शहर के प्रमुख पूजा स्थलों पर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। भूदा में भी बड़े पैमाने पर दुर्गोत्सव होता है। आसपास के घनी आबादी वाले इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा देखने और मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं का स्वागत जर्जर सड़क, बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव से होने की आशंका है। बरमसिया ओवरब्रिज से आगे भूदा की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क की हालत ऐसी है कि पैदल चलना भी लोगों के लिए चुनौती बन गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे
सड़क की बदहाली बरमसिया ओवरब्रिज से आगे भूदा की ओर बढ़ते ही सड़क की बदहाली साफ नजर आती है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क का पता लगाना मुश्किल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.