Dhanbad News: भीख मांगने आई महिला ने महिला आरक्षी के घर से चुराया बैग
धनबाद, जुलाई 26 -- Dhanbad News: भीख मांगने के बहाने आई दो महिलाओं ने हीरापुर जेसी मल्लिक में रहनेवाली एक महिला आरक्षी के घर से उनका बैग चुरा लिया। महिला आरक्षी व डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के कार्यालय में पदस्थापित मंजू बैठा ने शनिवार को मामले की शिकायत धनबाद थाना में दर्ज कराई। पुलिस को दिए आवेदन में मंजू ने बताया कि वह जेसी मल्लिक नेपाल काली मंदिर के पास इंद्र नगर में राजीव कुमार के किराए के मकान में रहती हैं। शनिवार की सुबह वह अपने काम में व्यस्त थीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह अपने बेडरूम में गईं तो उनका पलंग के ऊपर रखा उनका लेडिज बैग गायब था। बैग में करीब 13 हजार रुपए के अलावा दो एटीएम कार्ड, एक पेन कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, उनकी आईडी सहित अन्य जरूरी कागजात थे। इस संबंध में मकान मालिक को जानकारी देने पर उन्होंने बताया कि थोड़ी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.