Dhanbad News: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी ब्लॉक दो रीजनल स्टोर में सेंधमारी कर चोरी
धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत रीजनल स्टोर से अज्ञात अपराधियों ने स्टोर के सेड में सेंधमारी कर बैटरी, वायर समेत अन्य सामग्री की चोरी कर ली। इस संबंध में ब्लॉक दो के नोडल पदाधिकारी (सुरक्षा) जोगिंदर सिंह ने बाघमारा पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कारवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि रविवार प्रथम पाली में तैनात सीआईएसएफ जवान द्वारा रीजनल स्टोर में कार्यरत कर्मियों को घटना की सूचना दी। सूचना के उपरांत कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों ने पाया कि स्टोर के सेड संख्या-3 में सेंधमारी कर वहां रखें दो बैटरी, कीमती वायर समेत अन्य सामग्री की चोरी कर ली। इस संबंध में ब्लॉक दो क्षेत्रीय नोडल पदाधिकारी (सुरक्षा) को लिखित शिकायत देते हुए कारवाई की मांग की है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.