धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: भगतडीह से कतरास मोड़ होते हुए शिमलाबहाल मुख्य मार्ग पर कोयला लोड भारी हाईवा वाहनों के लगातार परिचालन पर जमसं शाखा सचिव प्रीतम रवानी ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने धनबाद उपायुक्त को आवेदन सौंपकर जनहित में इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। प्रीतम रवानी ने कहा कि इस घनी आबादी वाले मार्ग पर दुकानदार, मजदूर और स्कूली बच्चे हमेशा हादसे की आशंका के बीच रहते हैं। बीसीसीएल प्रबंधन को विकास और परिवहन के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डालने के बजाय तत्काल सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी चाहिए। समय रहते ठोस कदम नहीं उठाने पर प्रबंधन की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...