धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से बस्ताकोला गायत्री शक्तिपीठ सभागार में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को संपन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन आईआईटी-आईएसएम धनबाद के विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार राय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के डॉ. एस शरण, पूर्व प्राचार्य हरिश्चंद्र मिश्रा, बादल चंद्र मंडल, पूर्व प्राचार्या रूबी सिंह और झारखंड सरकार की वरिष्ठ पदाधिकारी सुमन श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों को गायत्री मंत्र चादर देकर सम्मानित किया गया। 126 विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया, जिसमें पूरे प्रांत में डीएवी कोयल नगर अव्वल आया। इसके अलावा गुजराती हिंदी मिडल स्कूल, लगभग जिला के सभी डीएवी स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल झरिया, मदर टेरेसा इंग्लिश स्...