धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद। सनातन काल से ही मनोरंजन की अलग-अलग व्यवस्था रही है। इसमें नाट्य कला प्रमुख माध्यम है। भारतीय समाज में जो कला हैं वह हमेशा समाज का कुछ न कुछ देती रही है। यही कारण है समाज को सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम हमारी सनातन संस्कृति, सभ्यता और कला है। उक्त बातें जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय ने बुधवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाद भवन में द ब्लैक पर्ल्स धनबाद, ऑल इंडिया कल्चरल काउंसिल वाराणसी और रंग संस्कार थिएटर ग्रुप अवर की रंगशाला-2026 में कहीं। विधायक ने कार्यशाला में उपस्थित कलाकारों से मुलाकात की। इस दौरान 14 से 20 नवंबर तक जमशेदपुर में आयोजित माघ मेले में द ब्लैक पर्ल्स धनबाद को आने का निमंत्रण भी दिया। बियाडा के पूर्व चेयरमैन विजय झा ने कहा कि धनबाद में कलाकारों की कमी नहीं है। नाट्य कला के अलाव...