Dhanbad News: भामसं के स्थापना दिवस पर बरोरा क्षेत्र में ध्वजारोहण
धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: बरोरा। भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर बरोरा क्षेत्र संख्या-1 अंतर्गत एएमपी कोलियरी के विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। मौके पर संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ध्वज फहराकर संगठन की एकजुटता और श्रमिक हितों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों के बीच मिठाइयां बांटी गई। ध्वजारोहण कार्यक्रम शताब्दी हाजिरी घर के समीप, मुराईडीह वर्कशॉप, मुराईडीह कार्यालय, मुराईडीह कॉलोनी स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय तथा बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष देवनाथ चौहान, क्षेत्रीय सचिव अनूप चौहान, एएमपी शाखा अध्यक्ष संजय पासवान, शाखा सचिव मोहन दसौंधी, माथुर रजक, शुकर मोदी, उमाकांत मिश्रा, सतपाल, सविता कुमारी, मंजू देवी, पवन कुमार, घनश्याम नोनियां, धर्मेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.