धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: भाजपा भागा मंडल की ओर से अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा डिगवाडीह के गणेश पूजा मैदान से शुरू होकर जोड़ापोखर शहीद शशिकांत पांडेय चौक तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेंद्र यादव, प्रियंका देवी, धर्मवीर पासवान, दाल गोविंद महतो, सोनू चंद्रवंशी, पप्पू विश्वकर्मा, नेहा राय, विनोद सिंह टुडू और नटुन राम आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आजादी का अमृत महोत्सव: आन-बान-शान ...