Dhanbad News: भाजपा भागा मंडल ने चलाया सेवा संकल्प अभियान
धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। भारतीय जनता पार्टी भागा मंडल की ओर से 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान काली मेला स्थित छठ पूजा घाट की सफाई की गई। इसके साथ ही काली मेला प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और अधिक-से-अधिक पौधे लगाने की अपील की। अभियान के दौरान भाजपा मंडल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा भागा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने की। मौके पर दलगोबिंद महतो, जगन्नाथ चक्रवर्ती, अमित पासवान, अभिमन्यु पासवान, उपेंद्र कुमार सिंह, यशवंत सिंह, सोनू कालिंदी आदि थे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: चामुंडा स्थान में चला स्वच्छता अभिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.