धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: झरिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के समर्थन में झरिया प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास और नगर अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं व सांसद ढुलू महतो को चेतावनी दी। नेताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी। संतोष कुमार सिंह ने बारामुड़ी खटाल के गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा था, जिससे असहज होकर उन पर बयानबाजी की जा रही है। कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। मौके पर चंद्र मोहन शर्मा, हीरालाल नोनिया, सुरेंद्र रामधारी, वीरेंद्र यादव, संजय पासवान, राकेश पासवान, अशोक मालाकार, वीरेंद्र बहादुर सिंह, गौतम पासवान, महेंद्र पासवान व फ़ैज़ अहमद उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सांसद-विधायक पर टिप्पणी से पहले अपने गिरबां ...