Dhanbad News: भाजपा की तिरंगा यात्रा में जिलामंत्री और पूर्व नगर अध्यक्ष में मारपीट
धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद महानगर भाजपा की ओर से गुरुवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान जिला मंत्री रीता यादव और पूर्व नगर अध्यक्ष अमरजीत कुमार के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव के बावजूद दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हमलावर रहे। मारपीट के साथ कपड़े भी फाड़े गए। पुलिस से भी मामले की शिकायत की गई। हालांकि जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मामले को शांत कराया। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को धनबाद महानगर की ओर से भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। जिला परिषद मैदान से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिटी सेंटर तक यात्रा पहुंचनी थी। यात्रा के शुरुआत में ही कहासुनी हुई और देखते देखते दोनों भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.