धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। भाकपा माले धनबाद जिला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को टेंपल रोड पुराना बाजार कार्यालय में नवंबर क्रांति दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने की। उन्होंने नवंबर क्रांति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजवादी व्यवस्था समाज को जोड़ती है, जबकि पूंजीवादी व्यवस्था समाज को तोड़ती है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा गठबंधन सरकार तानाशाही रवैया जबरन जनता पर थोप रही है। कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य आनंद मयपाल, सुभाष चटर्जी, सुवास प्रसाद सिंह, विजय कुमार पासवान, राणा चटराज, राजेंद्र पासवान, कल्याण घोषाल, विश्वजीत राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने 109वां रूसी क्रांति दिवस मनाया यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नव...