Dhanbad News: भर्ती कैंप में 15 युवाओं को मिला रोजगार
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद में एकदिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। तीन कंपनियों की ओर से 30 से अधिक पदों के लिए जारी वैकेंसी के लिए अभ्यर्थियों का जुटान हुआ। विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी करनेवाले 15 युवाओं का चयन किया गया। सहायक निदेशक नियोजन धनबाद पदमा कुमारी ने बताया कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय, धनबाद की ओर से समय-समय पर रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप लगाकर निबंधित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। भर्ती कैंप में अरविंद कुमार राकेश, प्रशांत गोयल, विवेक कुमार साव समेत अन्य कार्यालयकर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.