Dhanbad News: भटिंडा फॉल में हादसे के बाद सीओ ने लिया जायजा
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में शुक्रवार को हुई दुर्घटना के बाद शनिवार को पुटकी अंचलाधिकारी सह धनबाद बीडीओ विकास आनंद ने मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी के साथ फॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति को हादसे शून्य करने के लक्ष्य के साथ काम करने को कहा गया है। सुरक्षा मजबूत करने के लिए मत्स्य विभाग के प्रशिक्षित गोताखोरों को तैनात करने और उपकरण उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। बैठक में बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष जेपी महतो, सचिव संदीप महतो, अशोक कटियार, लखी राम बाउरी, नितेश महतो, सतीश महतो, सोनू महतो, मुकेश महतो, अजीत महतो, लालू महतो, सुबोध महतो, बबलू बाउरी, विश्वनाथ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.