Dhanbad News: भटिंडा फॉल में गोताखोरों की तत्परता से बची पिता-पुत्र की जान
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। पश्चिम बंगाल से परिवार संग घूमने आए एक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया। वहीं, उसे बचाने के प्रयास में उसका पुत्र भी पानी के तेज बहाव में बहने लगा। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों की साहसिक तत्परता से दोनों की जान सुरक्षित बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के पर्यटक झरने के पास खड़े होकर तस्वीरें खिंचवा रहे थे। इसी दौरान पिता का पैर फिसल गया और वे पानी में गिर गए। पिता को डूबता देख पुत्र उन्हें बचाने आगे बढ़ा, लेकिन वह भी तेज धार की चपेट में आ गया। पिता ने किसी तरह किनारे की चट्टान पकड़कर खुद को संभाला, जबकि पुत्र बहाव के साथ आगे बहने लगा। घटना देखते ही स्थानीय गोताखोर नितेश महतो और दीपक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.