Dhanbad News: भगवान के हर अवतार में धर्म, मर्यादा व करुणा का संदेश : उज्जवल जी
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: जागृत मंदिर चिरागोड़ा के तृतीय प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर पूरा मंदिर परिसर कृष्णावतार, रामवतार और वामना अवतार के प्रसंग से भाव विभोर हो उठा। भागवताचार्य उज्ज्वल शांडिल्य जी ने कथा के दौरान कहा कि जब-जब अधर्म का अंधकार बढ़ता है और मानवता करुण पुकार करती है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की पुनर्स्थापना करते हैं। कथावचक ने श्रीराम, भगवान वामन और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतारों का ओजस्वी एवं भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि भगवान का प्रत्येक अवतार केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए धर्म, मर्यादा, करुणा, सत्य और प्रेम का शाश्वत संदेश है। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा, विनम्रता और निष्काम कर्म के मार्ग पर चलने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.