धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: धनबाद-गया रेलवे मेन लाइन के बड़की बौआ पुल के समीप मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर धनबाद जीआरपी व ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। बता दें कि मंगलवार सुबह ग्रामीण रेलवे ट्रैक की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर ट्रैक पर एक वृद्ध व्यक्ति के शव पर पड़ी। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष थी और वह शर्ट-पैंट पहने हुए था। पुलिस मृतक की पहचान करने को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...