धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के ब्लॉक ई प्रोजेक्ट प्रस्ताव को कोल इंडिया की इम्पावर सबकमेटी ने स्वीकृति दे दी है। कोल इंडिया बोर्ड से स्वीकृति का इंतजार है। कोल इंडिया बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही उक्त प्रोजेक्ट के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मालूम हो कि ब्लॉक ई अब तक की बीसीसीएल की सबसे बड़ी परियोजना होगी। अभी तक बीसीसीएल में लगभग चार मिलियन टन की सबसे बड़ी परियोजना है। इस परियोजना से नए साल में कोयला उत्पादन शुरू करने की योजना है। 19 सौ हेक्टेयर भूमि पर खनन किया जाएगा, जिससे 376 मिलियन टन कोयला उत्पादन होगा।सितंबर के अंतिम सप्ताह में बीसीसीएल बोर्ड ने ब्लॉक ई प्रोजेक्ट की फाइल को मंजूरी के लिए कोल इंडिया भेज दी है। कोल इंडिया की आगामी बोर्ड की बैठक में ब्लॉक ई को मंजूरी मिल जाएगी। बीसीसीएल के तीन एरिया कतरास, कुसु...