Dhanbad News: बोले धनबाद असर: बरमसिया तालाब पहुंचे विधायक, नगर आयुक्त से त्वरित कार्रवाई पर बात की
धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को बरमसिया तालाब का निरीक्षण किया। नालियों का गंदा पानी तालाब में गिरने और प्रदूषित होने, तालाब का बांध टूट जाने के कारण दुहाटांड़-बरमसिया मार्ग की खतरनाक स्थिति आदि की जानकारी ली। लोगों से बात की। लोगों ने बताया कि इससे काफी परेशानी हो रही है। इसके बाद विधायक ने नगर आयुक्त से बात कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। मालूम हो उक्त मुद्दे को आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने बोले धनबाद के माध्यम से उठाया था। 28 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विधायक ने कहा कि नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि आगामी दो दिनों के भीतर आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए समस्या के समाधान की दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Buxar News: तालाब के जीर्णोद्धार की मांग विधायक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.