धनबाद, सितम्बर 22 -- Dhanbad News: जिला में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के उद्देश्य से सोमवार से बोर्ड अभ्यास परीक्षा 1.0 शुरू हुई। जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त 138 विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में मैट्रिक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान कई स्कूलों में विद्यार्थियों की अनुपस्थिति चिंता का विषय बनी रही। जिलास्तर से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मैट्रिक की परीक्षा के लिए 19 हजार 173 विद्यार्थियों का नामांकन था। इनमें 15 हजार 822 विद्यार्थी उपस्थित हुए। 3 हजार 351 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति करीब 83 प्रतिशत रही। पहले दिन गणित की परीक्षा थी। वहीं इंटरमीडिएट में पहले दिन भौतिकी, बिजनेस मैथेमेटिक्स और भूगोल विषयों की परीक्षा थी। इसमे...