धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या-14 अंतर्गत ज्ञान विज्ञान समिति ने असर संस्था के मार्गदर्शन में रविवार को खरिकाबाद पर्यावरण समिति की तृतीय बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सह पर्यावरण समिति के अध्यक्ष मो निसार आलम ने की। संचालन ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव भोला नाथ राम ने किया। पिछली बैठक की समीक्षा करते हुए बताया गया कि पूर्व बैठक में पर्यावरण समिति की भूमिका और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इस बार पर्यावरण और स्वास्थ्य के संबंध, क्षेत्र में खनन कार्य की शुरुआत, सड़क एवं परिवहन व्यवस्था में आए बदलाव तथा पहले की तुलना में पर्यावरण की वर्तमान स्थिति जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: समग्र शिक्षा सभागार में...