धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: तेतुलमारी के बैजकारटांड स्थित पूर्व मुखिया नरेश कुमार महतो के आवासीय कार्यालय में बुधवार को झारखंड के पुरोधा सह पूर्व सांसद बिनोद बिहारी महतो व उनके पुत्र पूर्व विधायक राज किशोर महतो का संयुक्त रूप से जयंती मनाया गया। जयंती समारोह में बिनोद बिहारी महतो व उनके पुत्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मुखिया नरेश महतो ने कहा यह संयोग है कि दोनों पिता व पुत्र का जन्मदिन एक ही तिथि है। दोनों ही गिरिडीह लोक सभा से सांसद व टुंडी तथा सिन्दरी विधान सभा से विधायक रह चुके है। पिता झामुमो के जन्मदाता तो पुत्र उसका  नामकरण के प्रस्तावक थे। यह भी पढ़ें- आज मनेगी बिनोद बिहारी महतो की जयंती जहां बिनोद बिहारी महतो ने शिक्षा का अलख जगाते हुए पढ़ो और लड़ो का नारा दिया और सैकड़ों स्कूल कॉलेज का निर्माण कराया। शिवाजी समाज का ...