धनबाद, अक्टूबर 23 -- भक्ति और लोक संस्कृति के संगम के साथ मां दुर्गा को विदाई Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। झारखंड मैदान में शुक्रवार को सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से निकाली गई भव्य विसर्जन यात्रा में भक्ति, परंपरा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। नासिक बैंड की गूंजती धुन, छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति और आकर्षक झांकियों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। मां के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर पगड़ी बांधे पुरुष मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। नासिक बैंड की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। वहीं, आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्या...