धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। दो करोड़ 64 लाख 49 हजार 964 रुपये का कोयला लेकर भुगतान नहीं करने के मामले में बैंक मोड़ थाना की पुलिस ने शनिवार को बैंक मोड़ कतरास रोड मटकुरिया निवासी अजीत कुमार पटेल को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। अजीत के खिलाफ बासुदेवा फ्यूल्स एंड लाइम कंपनी के प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद अंसारी की शिकायत पर 12 जुलाई 2025 को बैंक मोड़ थाने में ठगी व धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि वर्ष 2022 के अक्तूबर महीने में आरोपी उसके रतनजी रोड स्थित ऑफिस में आया और कंपनी के साझेदार प्रकाश अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल को यह कहकर अपने विश्वास में लिया कि वह कोयले का व्यापारी है और कोयला लेकर वह विभिन्न जगहों पर कंपनियों को बेचता है। उसे एक माह की उधारी...