धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। शहर का सबसे व्यस्त बैंक मोड़ क्षेत्र कई सालों से भीषण यातायात अव्यवस्था से जूझ रहा है। जैसे-जैसे साल बीतते हैं, वैसे-वैसे सड़कों पर वाहनों का बोझ बढ़ता जा रहा है। बिरसा चौक से लेकर जेपी चौक तक दिनभर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने में लोगों को काफी समय लग जाता है। सड़क जाम के साथ धूप, धूल, और प्रदूषण लोगों को बीमार बना रहे हैं। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी हों या छात्र-छात्राएं या फिर मरीज और आम राहगीर सभी को रोजाना इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है।

ट्रैफिक जवानों के बीच समन्वय की कमी बैंक मोड़ मार्ग पर जाम की सबसे बड़ी वजह ट्रैफिक व्यवस्था में समन्वय की कमी है। बिरसा चौक, बैंक मोड़ और जेपी चौक पर तैनात ट्रैफिक कर्मी अलग-अलग तरीके से वाहनों का संचालन करत...